Advertisement

 कांग्रेस के 30 साल के सूखे को समाप्त करने के लिए स्थानीय प्रत्याशी को उतारा है चुनावी मैदान में

कांग्रेस के 30 साल के सूखे को समाप्त करने के लिए स्थानीय प्रत्याशी को उतारा है चुनावी मैदान में



मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में पीसीसी उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने कांग्रेस चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

मालपुरा। मालपुरा टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही एक तरफ चुनाव प्रत्याशियों के कार्यालय खोलने का सिलसिला जारी है वहीं प्रत्याशियों की ओर से विधानसभा क्षेत्र के गांवों में प्रत्याशी डोर टू डोर ग्रामीणों से नुक्कड़ सभाएं कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। मालपुरा में बुधवार को विजयवर्गीय धर्मशाला में कांग्रेस प्रत्याशी घासीलाल चौधरी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हुआ। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अजमेर संभाग प्रभारी रामबिलास चौधरी ने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामबिलास चौधरी ने कहा कि राजस्थान सरकार की ओर से चलाई गई गारंटी योजनाओं के दम पर प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस सरकार रिपीट हो रही है सभी कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की गारंटी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। जिससे मालपुरा विधानसभा सीट जहां से गत 30 वर्षों से हार का सामना कर रही कांग्रेस को विजयी मिले तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से मालपुरा को जो जिला बनाने की घोषणा की गई है जो सौगात दी गई है उसका ऋण चुकाने के लिए मालपुरा विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में जाए। 





उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मत देने के लिए जनसंपर्क करें। कांग्रेस प्रत्याशी घासीलाल चौधरी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र में सेवा करने का है सेवा कार्य को ही लेकर तथा कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने व विधानसभा सीट निकालने के लिए केंद्रीय व प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताकर मालपुरा विधानसभा सीट से मौका दिया है। राजनैतिक क्षेत्र में प्रथम बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहा हूं। सभी कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव में विजय श्री मिलेगी। उन्होंने प्रदेश में चल रही कांग्रेस लहर के चलते 50 हजार से अधिक मतों से रिकॉर्ड जीतकर कीर्तिमान स्थापित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व उप जिला प्रमुख अवधेश शर्मा, उप प्रधान मूल शंकर शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोगाराम जाट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इश्हाक नकवी, अब्दुल्ला गहलोत, पूर्व पालिका अध्यक्ष आशा नामा, टोडारायसिंह पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, जिला परिषद सदस्य छोगा लाल गुर्जर, पूर्व डीआर किशन लाल फगोडिया, क्रय विक्रय सहकारी समिति मालपुरा के अध्यक्ष भंवर मुवाल, बीसूका सदस्य श्याम सुन्दर शर्मा, कन्हैयालाल सैनी, मरगूब अहमद, पूर्व सरपंच सुरेश शर्मा, सुरेश दास अजमेरा, सौभाग्य सिंह, एडवोकेट राजेंद्र तिवाड़ी, गजेंद्र बोहरा, एडवोकेट गीता वालिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन भारत यात्री शत्रुघ्न शर्मा ने किया। चुनाव कार्यालय के शुभारंभ पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

0 Response to " कांग्रेस के 30 साल के सूखे को समाप्त करने के लिए स्थानीय प्रत्याशी को उतारा है चुनावी मैदान में"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status