Advertisement

 संकटमोचन हनुमान मंदिर में  भक्तों के लिए चार हजार किलो सब्जियों से तैयार होगा अन्नकूट का महाप्रसाद

संकटमोचन हनुमान मंदिर में भक्तों के लिए चार हजार किलो सब्जियों से तैयार होगा अन्नकूट का महाप्रसाद




संकटमोचन हनुमान मंदिर में महंत बाबूगिरीजी के निर्देशन में चल रही है तैयारियां
 
भीलवाड़ा। भारतीय संस्कृति का महापर्व दीपावली नजदीक आने के साथ भीलवाड़ा के हजारों भक्तों को दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा पर्व पर शहर के संकटमोचन हनुमान मंदिर में तैयार होने वाले अन्नकूट महाप्रसाद को पाने  का इन्तजार है। हर वर्ष अन्नकूट का महाप्रसाद पाने के लिए मंदिर में हजारों श्रद्धालु उमड़ते रहे है। इस वर्ष 13 नवम्बर को होने वाले अन्नकूट महोत्सव के लिए मंदिर के महन्त बाबूगिरीजी महाराज के निर्देशन में तैयारियां अंतिम चरण में पहुच गई है। भक्तों  के सहयोग से तैयार होने वाले अन्नकूट के महाप्रसाद  में चार हजार किलो से अधिक विभिन्न तरह की सब्जियों का उपयोग होगा। इसे तैयार करने का कार्य पचास से अधिक हलवाईयों की टीम करेंगी। इस अन्नकूट के महाप्रसाद को तैयार करने में 20 से तेल के टिन एवं पांच टिन से अधिक शुद्ध घी का उपयोग होगा। स्वादिष्ट सब्जियों के साथ चावल एवं चवले भी बनाए जाएंगे। सब्जी तैयार करने में पनीर के सथ काजू,बादाम, किशमश, पिस्ता, केसर आदि को भी मिलाया जाएगा। सब्जियों का जायका बढ़ाने के लिए तेज पता, लौंग, दालचीनी, इलायची, गरम मसाला आदि का भी तड़का लगाया जाएगा। अन्नकूट के प्रसाद में मरके, गुलाबजामुन आदि विभिन्न तरह की मिठाईयां भी शामिल होंगी।  मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी महावीर अग्रवाल एवं रमेश बंसल ने बताया कि अन्नकूट पर शाम को महंत बाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य में महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण शुरू होगा। हजारों किलो अन्नकूट का प्रसाद तैयार करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। समाज का हर वर्ग इसमें सहभागिता निभाने के लिए आतुर नजर आ रहा है। अन्नकूट का प्रसाद पाने के लिए हर वर्ष हजारों भक्तों की लंबी-लंबी कतारे लगने से भक्तों को कोई परेशानी नहीं आए इसके लिए भी विशेष प्रबंध किए गए है। इस आयोजन को लेकर भक्तों में भी उत्साह का माहौल है ओर हर कोई आगे बढ़कर इसमें सहयोग के लिए हाथ बढ़ा रहा है।

0 Response to " संकटमोचन हनुमान मंदिर में भक्तों के लिए चार हजार किलो सब्जियों से तैयार होगा अन्नकूट का महाप्रसाद"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status