9 से 14 नवम्बर तक मण्डी व्यापार रहेगा बंद
बुधवार, 8 नवंबर 2023
Comment
15 नवम्बर से पुन: शुरू होगा मण्डी व्यापार
निवाई। दीपावली के त्यौहार को लेकर कृषि उपज मण्डी में गुरूवार से मण्डी व्यापार बंद रहेगा। व्यापार मंडल के संरक्षक ताराचन्द बोहरा व अध्यक्ष ओमप्रकाश चंवरिया ने बताया कि दीपावली महापर्व को लेकर कृषि उपज मण्डी में 9 से 14 नवम्बर तक मण्डी व्यापार बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि 15 नवम्बर को सुबह 10:45 बजे कृषि उपज मण्डी में स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा अर्चना के साथ पुन: मण्डी व्यापार शुरू किया जाएगा।

0 Response to "9 से 14 नवम्बर तक मण्डी व्यापार रहेगा बंद"
एक टिप्पणी भेजें