Advertisement

विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यो के बलबूते पर फिर से सत्ता में आएगी कांग्रेस- रामबिलास चौधरी

विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यो के बलबूते पर फिर से सत्ता में आएगी कांग्रेस- रामबिलास चौधरी

 


कांग्रेस चुनाव कार्यालय शुभारंभ

पीपलू। पीपलू की चंद्रवाटिका में मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत बैरवा के तहसील स्तरीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, कांग्रेस नेता हंसराज गाता ने कहा कि राजस्थान में इस बार परिपाटी बदलने वाली है। गहलोत सरकार द्वारा जनहित में लिए गए फैसलों, योजनाओं से कांग्रेस फिर से राजस्थान में सत्ता में आएगी। निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र में पांच वर्षों में जो विकास कार्य हुए है वो इससे पहले कभी नहीं हुए हैं। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत बैरवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में कार्य करना है। इस दौरान उनका स्वागत सत्कार किया गया। कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यालय शुभारंभ के बाद चंद्रवाटिका से बसस्टैंड, मुख्य बाजार, घाणा चौराहा, रानोली रोड़ पर रोड़ शो करते हुए लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Response to "विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यो के बलबूते पर फिर से सत्ता में आएगी कांग्रेस- रामबिलास चौधरी "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status