विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने चुनाव कार्यालय खोले
मंगलवार, 7 नवंबर 2023
Comment
पीपलू (ओपी शर्मा)। निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा ने आज पीपलू में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया, जहां ग्रामीणों ने वर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया उद्घाटन के दौरान टोंक चुनाव प्रभारी दिल्ली सांसद रमेश बिधूड़ी, टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखवीर सिंह जोनापुरिया,टोंक जिला अध्यक्ष राजेंद्र पराना, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, पूर्व उनियारा प्रधान ममता , निवाई पंचायत समिति प्रधान रामवतार लागडी, पीपलू पंचायत समिति प्रधान रतनी सत्यनारायण चंदेल पूर्व पीपलू सरपंच प्रताप सिंह राजावत, आदि मौजूद रहे ।
वहीं रालोपा प्रत्याशी प्रहलाद नारायण बैरवा ने भी पीपलू में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया व क्षेत्र की जनता से जनसंपर्क किया ।

0 Response to "विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने चुनाव कार्यालय खोले"
एक टिप्पणी भेजें