Advertisement

कांग्रेस के धीरज गुर्जर व भाजपा के बागी नेता नवहाल सहित कुल 15 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

कांग्रेस के धीरज गुर्जर व भाजपा के बागी नेता नवहाल सहित कुल 15 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

 




जहाजपुर (आज़ाद नेब) कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर व भाजपा के बागी नेता रमेश नवहाल सहित विधानसभा चुनाव के लिए कुल बारह उम्मीदवारों ने नामांकन-पत्र दाखिल किया। 

बारह देवरा स्थित हुई सभा में धीरज गुर्जर ने कहा कि मैं एक साधारण परिवार से हूं आप लोगों ने मुझे विधायक बना कर पहचान दी। हर मौके पर मैं आपके दुःख दर्द मे खड़ा रहा हूं ओर आगे भी रहूंगा मुझ पर ऐसे ही आशिर्वाद बनाए रखें आने वाले चुनाव में कांग्रेस को जीत दिला कर मेरे हाथ मजबूत करें।सभा के दौरान कोटड़ी पंचायत समिति सदस्य एवं ब्राह्मण समाज के नेता बनवारी शर्मा, अन्य लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


रैली में कार्यकर्ता एवं समर्थक नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। हजारों की तादाद कार्यकर्ता एवं समर्थक रैली मे शामिल हुए। रैली बारह देवरा से हनुमान गेट, चमन चौराहा, नौ चौक, सदर बाजार, गलगट्टी चौराहा, तकिया मस्जिद, बस स्टैंड होते हुए उपखंड कार्यालय पर पहुंची। नगर में धीरज गुर्जर का जगह जगह पर लोगों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।


सभा में मांडलगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, इंजीनियर कन्हैयालाल धाकड़, पीसीसी सदस्य नीरज गुर्जर सहित कांग्रेस के स्थानीय नेता मौजूद थे।

0 Response to "कांग्रेस के धीरज गुर्जर व भाजपा के बागी नेता नवहाल सहित कुल 15 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status