Advertisement

मालपुरा को जिला बनाने की घोषणा से मतदाताओं में बढ़ रहा कांग्रेस पार्टी के प्रति उत्साह

मालपुरा को जिला बनाने की घोषणा से मतदाताओं में बढ़ रहा कांग्रेस पार्टी के प्रति उत्साह

 


हजारों मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाकर मुख्यमंत्री की झोली में मालपुरा की सीट डालने का किया आह्वान

मालपुरा। मालपुरा विधानसभा क्षेत्र से सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी घासीलाल चौधरी ने अपने हजारों समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। स्थानीय प्रत्याशी होने व पूर्व विधायक सुरेंद्र व्यास के साथ नामांकन फार्म दाखिल करने पहुंचे घासीलाल का जगह-जगह समर्थकों की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में अंतिम समय में कांग्रेस से स्थानीय प्रत्याशी घासीलाल चौधरी के प्रत्याशी घोषित करने के 24 घंटे के बाद आंवला फार्म घाटी रोड पर आयोजित विशाल जनसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र व्यास ने कहा की 30 साल पूर्व मालपुरा में कांग्रेस पार्टी स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देती रही तथा पार्टी प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधानसभा में अपना परचम लहराता रहा। 1998 से कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय प्रत्याशी को दरकिनार करते हुए बाहरी नेताओं को कांग्रेस पार्टी का टिकट दिया जिसके चलते लगातार 30 वर्षों से कांग्रेस पिछड़ती रही। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से स्थानीय प्रत्याशी घासीलाल चौधरी को टिकट देकर एक बार फिर स्थानीय पर दाव खेलने तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से मालपुरा को जिला बनाने की घोषणा के चलते मालपुरा में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का लोगों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी घासीलाल चौधरी ने कहा कि मालपुरा विधानसभा में कांग्रेस एकजुट होकर विधानसभा क्षेत्र में सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर हजारों मतों से कांग्रेस सीट निकाल कर मुख्यमंत्री की झोली में डालेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मालपुरा को जिला बनाने की सौगात देकर क्षेत्रवासियों से आह्वान किया है कि प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार रिपीट हो रही है मालपुरा को जिला बनाने का गजट नोटिफिकेशन भी चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के साथ ही जारी करने का कार्य किया जा रहा है। मालपुरा को जिला बनाने के बाद 2500 से 3000 करोड़ रूपये के विकास कार्य मालपुरा क्षेत्र में होंगे। प्रदेश सरकार की ओर से जो गारंटी योजनाएं चलाई जा रही है उनको और अधिक बढ़ाने का प्रदेश सरकार कार्य करेगी तथा योजनाओं को लागू करने की गारंटी दे रही है। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने से कर्मचारियों को लाभ पहुंचा है तथा प्रदेश देश में ओल्ड स्कीम लागू करने वाला प्रमुख राज्य बन गया है। जनसभा को टोडारायसिंह पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, मालपुरा नगर पालिका की पूर्व पालिका अध्यक्ष आशा महावीर नामा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि भाई, जिला परिषद् सदस्य छोगालाल गुर्जर, पूर्व डीआर किशनलाल फगोडिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोगाराम जाट, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामदेव बैरवा, पचेवर के पूर्व सरपंच घनश्याम गुर्जर, पूर्व उप जिला प्रमुख अवधेश शर्मा सहित कांग्रेस के नेताओं ने संबोधित किया। जनसभा के बाद प्रत्याशी घासीलाल चौधरी ने अपने हजारों समर्थकों के साथ मालपुरा के मुख्य बाजार में लोगों से जनसंपर्क किया। जगह-जगह प्रत्याशी घासीलाल चौधरी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। चारों तरफ "मालपुरा का एक ही लाल, घासीलाल, घासीलाल" के नारों से क्षेत्र का वातावरण गूंजायमान हो गया।

0 Response to "मालपुरा को जिला बनाने की घोषणा से मतदाताओं में बढ़ रहा कांग्रेस पार्टी के प्रति उत्साह"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status