Advertisement

बीस हजार से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल ने किया शक्ति प्रदर्शन

बीस हजार से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल ने किया शक्ति प्रदर्शन

 


"हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से गूंज उठा मालपुरा

मालपुरा। मालपुरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल चौधरी ने अपने हजारों समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार वर्मा को अपना नामांकन सौंपा। "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" से चारों तरफ का वातावरण गुंजायमान हो गया। लगभग बीस हजार से अधिक समर्थको के साथ भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल चौधरी ने मालपुरा में जनसंपर्क किया।



नामांकन के अंतिम दिन घाटी रोड नसियां बालाजी के पास जैन नसियां में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जनसभा में सुबह से ही भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों का आने का सिलसिला शुरू हुआ। सोमवार सुबह 8 बजे से ही समर्थक जनसभा स्थल पर पहुंचने लगे। दोपहर 12 बजे ही जनसभा स्थल खचाखच भर गया। सभास्थल के बाहर तक समर्थकों की भीड़ लगी रही। जनसभा में दक्षिण दिल्ली सांसद व टोंक जिला चुनाव प्रभारी सांसद रमेश बिधूड़ी, टोक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, टोंक जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल, मालपुरा नगरपालिका अध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी, पूर्व विधायक मालपुरा रणवीर पहलवान, टोडारायसिंह प्रधान सीता गुर्जर, पूर्व प्रधान टोडारायसिंह शीला मीणा, मालपुरा पूर्व प्रधान सरोज चौधरी, वर्तमान प्रधान सकराम चोपड़ा, प्रत्याशी कन्हैयालाल चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य दोनों में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए आगामी 25 नवंबर को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि मालपुरा विधानसभा सीट से लगातार 10 साल से कन्हैयालाल चौधरी के पक्ष में जनता ने मतदान करके जो आशीर्वाद दिया है वह आशीर्वाद लगातार बना रहे विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार कन्हैयालाल चौधरी सवा लाख से अधिक मत प्राप्त कर विधानसभा में सबसे भारी मतों से जीत दर्ज कर प्रदेश में एक कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आम जनता तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार बनने की लहर पूरी तरह से चल रही है। सर्वे में भी भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने पन्ना प्रमुख को प्राथमिकता देते हुए बूथ पर विजय संकल्प को दोहराते हुए अधिक से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी को विजय श्री दिलाने का आह्वान किया। जनसभा स्थल पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व भाजपा युवा नेत्री बबीता फागोट ने संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पराणा ने भी जिले की चारों सीटें जीतने का आह्वान करते हुए कहा कि मालपुरा विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ है इस गढ़ को बरकरार बनाए रखना है। विरोधियों की ओर से तरह-तरह की अफवाहें फैलाने का कार्य किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा कमल के निशान पर अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। जनसभा के बाद हजारों समर्थकों के साथ प्रत्याशी कन्हैयालाल चौधरी मालपुरा के मुख्य मार्ग में पहुंचे जहां पर घर-घर के बाहर कन्हैया लाल चौधरी का स्वागत किया गया।

0 Response to "बीस हजार से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल ने किया शक्ति प्रदर्शन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status