Advertisement

देवपूरा व सोरण में किशोर किशोरियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला

देवपूरा व सोरण में किशोर किशोरियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला




शिव शिक्षा समिति रानोली और प्रवाह संस्था के संयुक्त तत्वधान में दिनाक 6-11-2023 रविवार को किशोर किशोरियों की जीवन कौशल पर कार्यशाला, ग्राम पंचायत सोरन और देवपुरा में रखी गई। कार्यशाला का संचालन करते हुए प्रवाह संस्था की वरिष्ठ सहयोगी समन्वयक अंजलि माने ने बच्चों के साथ सपने क्या होते हैं तथा हमारी आकांक्षाओं के बारे में सत्र लिया तथा उनकी सहयोगिनी उन्नति सिंह ने इसी चरण को बेहतर माध्यम से समझने के लिए गतिविधि कराई। शिव शिक्षा समिति की परियोजना अधिकारी प्रियंका सिंह ने कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में बच्चों को अवगत करवाते हुए संस्था के कार्यों की पूर्ण जानकारी दी। इस कार्य में सोरन पंचायत से 25 तथा देवपुरा पंचायत से 40 किशोर किशोरों ने अपनी भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान फील्ड फैसिलिलेटर दिनेश बैरवा और राहुल गजरा भी उपस्तिथ रहे।

व संस्था सचिव डॉक्टर शिवजीराम यादव ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में सभी किशोर किशोरियों को मतदान का महत्व बताया बताया गया है और सभी को मतदान करने एवं अपने आस पास के लोगो को मतदान करवाने के लिए प्रेरित किया गया।

0 Response to "देवपूरा व सोरण में किशोर किशोरियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status