Advertisement

दर्शकों के लिए मतदान जागरूकता गाना वोट देने चल पड़े का पोस्टर विमोचन

दर्शकों के लिए मतदान जागरूकता गाना वोट देने चल पड़े का पोस्टर विमोचन

 

टोंक। विधानसभा चुनाव-2023 एवं मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत टोंक जिला यूथ आइकॉन इलू पाटनी द्वारा मतदान जागरूकता को लेकर वोट देने चल पड़े गाने को तैयार किया हैं। गाने में अधिकांश शूट टोंक जि़ले के ख़ास हिस्सों के फिल्माए गए हैं। इस गाने का विमोचन कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. ओमप्रकाश बैरवा तथा पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के द्वारा किया गया। कलाकार इलू पाटनी के यूट्यूब चैनल पर गाने को 10 नवंबर को अपलोड किया जायेगा। विमोचन के दौरान जितेंद्र प्रजापत, हर्षित मित्तल, मोहित वैष्णव, कार्तिक बम, चीनू पारीक आदि उपस्थित रहे। इलू पाटनी ने इस गाने के माध्यम से देश के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करी हैं। इस गाने को इलू पाटनी द्वारा लिखा गया और वही गाने के निर्देशक चीनू पारीक, गायन मयंक रओ, सुमित जैन, शशि हाड़ा, वीडियोग्राफी जीतू क्लिक्स- टीम, म्यूजिक सेवन स्टोस स्टूडियो, वीडिय़ो एडिटर चित्रोग्रफी, पोस्टर रोनी कि़लावत, वीडिय़ो आर्टिस्ट सोनिया मीना, खुशी जैन, रेखा जाजू, एंड टीम द्वारा यह गाना बनाया गया है।


0 Response to "दर्शकों के लिए मतदान जागरूकता गाना वोट देने चल पड़े का पोस्टर विमोचन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status