Advertisement

भाजपा के मेहता ने भरा नामांकन, जगह-जगह लोगों ने किया स्वागत

भाजपा के मेहता ने भरा नामांकन, जगह-जगह लोगों ने किया स्वागत

 


टोंक । विधानसभा क्षैत्र टोंक से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता ने सोमवार को भूतेश्वर महादेव मंदिर से नामांकन सभा आयोजित करने के बाद अपने समर्थकों के साथ मुख्य बाजार से होते हुये पटेल सर्किल तक रैली निकाली। इस दौरान बाजार में जगह-जगह व्यापारियों एवं संगठनों के लोगों ने पुष्प वर्षा एवं मालाऐं पहनाकर स्वागत किया। इससे पूर्व मेहता सवेरे 11 बजे करीब रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां अपना नामाकंन दाखिल करने के बाद जनसभा स्थल पहुंचे, जहां जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर, खेमराज मीणा, नरेश बंसल, गणेश माहुर, सत्यनारायण चौधरी, अबूबकर नकवी, दीपक संगत, ओबीसी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी उर्फ बबलू टैंकर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह, जिला संयोजक महिला मोर्चा अंजली गुप्ता, संगीता सेन, ममता शर्मा, जूली शर्मा, आशा साहू, प्रिंस सोनी, राधा साहू, शकुंतला वर्मा, भगवान भंडारी, दुर्गेश गुप्ता, पूर्व प्रधान देवली शकुन्तला वर्मा, श्यामलाल जैन, मास्टर मदनलाल वर्मा, रमेश गढ़वाल एवं विष्णु चावला आदि मौजूद थे। मंच का संचालन राम अवतार धाबाई द्वारा किया गया।

0 Response to "भाजपा के मेहता ने भरा नामांकन, जगह-जगह लोगों ने किया स्वागत"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status