विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग रहा सख्त
रविवार, 5 नवंबर 2023
Comment
प्रत्याशियों के साथ पांच लोगों को ही दिया प्रवेश
पुलिस प्रशासन रहा मुश्तैदनिवाई | निवाई विधान क्षेत्र 95 में नामांकन प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन विभाग पूर्णरूप से सख्त रहा है। रिटर्निंग ऑफिसर रविकांत सिंह ने बताया कि शनिवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशांत बैरवा, रामसहाय वर्मा व राजेश पालीवाल ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पुलिस प्रशासन ने पुलिस उपाधीक्षक महावीरसिंह व पीपलू उपाधीक्षक इन्दु लोदी के नेतृत्व में निवाई थानाप्रभारी हरिपालसिंह व सदर थानाधिकारी ने मय जाप्ते के नामांकन भरने के दौरान आने वाले जुलूसों को रेलवे फाटक से पहले ही बेरीकेट्स लगाकर रोक दिया। रेलवे फाटक के बाद मात्र तीन वाहनों को ही प्रवेश दिया गया। एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रत्याशी सहित मात्र 5 लोगों को ही प्रवेश दिया गया। रिटर्निंग ऑफिसर रविकांत सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर 6 नवम्बर को नामांकन पत्र दाखिल करने की अन्तिम तिथि है। नामांकन पत्रों की जांच 7 नवंबर को की जाएगी। इसके बाद 9 नवंबर को नामांकन वापसी होने के साथ चुनाव चिन्ह आवंटन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए उपखंड कार्यालय परिसर में पुलिस जाप्ता तैनात हैं एवं चुनाव व्यवस्था को लेकर एसडीएम कार्यालय व तहसील कार्यालय के बाहर बेरीकेट्स लगाए गए है। इस दौरान पीपलू एसडीएम वर्षा शर्मा, तहसीलदार अजीत बुंदेला, निर्वाचन प्रभारी अमित जोशी व दिनेश गौतम सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मुश्तैद रहे।

0 Response to " विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग रहा सख्त"
एक टिप्पणी भेजें