Advertisement

बाल विवाह के खिलाफ  एक महत्वपूर्ण कदम उठाया

बाल विवाह के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम उठाया

 


निवाई | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बस्सी में बाल विवाह के खिलाफ  एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यह कदम शिक्षको, छात्रों एवं सिकोईडिकोन संस्था द्वारा लिया गया और प्रधानाध्यापक डॉ. कुसुम कौशिक ने छात्रों को बाल विवाह के नकारात्मक पहलुओं से बचने और शिक्षा को महत्व देने की दिशा में जोर दिया। विद्यालय में मौजूद शिक्षकों ने भी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्रों को शिक्षा के महत्व को समझाने का काम किया। संस्था के समुदाय सामाजिक कार्यकर्ता किरण शर्मा ने कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाऊंडेशन के सहयोग से सिकोईडिकोन संस्था द्वारा टोंक जिले में संचालित कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। जिसका उद्देश्य बाल विवाह के खिलाफ लड़ाई को समर्थन देना है। कार्यक्रम में शिक्षक हनुमान मीणा, राजराज मीणा, चंदमल मीणा, करिकेश, सुरेश आदि मौजूद रहे।

0 Response to "बाल विवाह के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम उठाया"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status