विद्यालय के छात्र-छात्राएं माता-पिता को मतदान के लिए प्रेरित कर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं- संगीता दीपक
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मतदान दिवस तक स्वीप गतिविधियां निरंतर आयोजित करें
टोंक। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. ओम प्रकाश बैरवा के निर्देश एवं विधानसभा चुनाव-2023 के मध्य नजर आयोजित की जा रही मतदाता जागरूकता गतिविधियां (स्वीप) जिले के लोगों को अधिकाधिक मतदान के लिए जागरूक कर रही हैं। साथ ही, स्वीप कार्यक्रमों से जिले के मतदाता शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए उत्साहित हो रहे हैं। स्वीप कार्यक्रम के तहत गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोहना एवं दरबार स्कूल के अध्ययनरत विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर मतदान का संदेश दिया। इसके साथ ही, गुलजारबाग एवं न्यू टोंक विद्यालय में भी वीवीपेट एवं ईवीएम मशीन से मतदान करने की जानकारी दी गई।टोंक शहर की बाल विकास परियोजना अधिकारी संगीता दीपक ने बताया कि स्वीप गतिविधियों से विभाग की महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्राम साथिन जिले की महिला मतदाताओं को 25 नवंबर को आयोजित मतदान दिवस पर अधिकाधिक मतदान करने के लिए जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ही, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की महिला मतदाता मतदान करने के लिए जागरूक हो रही हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपक ने बताया कि मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए महिलाआंे को सी-विजिल एवं वीएचए ऐप को डाउनलोड करवाकर ऐप की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही, स्टीकर युक्त सेनेटरी नेपकीन एवं आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाली महिलाओं को अपने मताधिकार के उपयोग करने की समझाइश के साथ-साथ, पीले चावल, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता, संकल्प पत्र एवं महिला संगोष्ठी के माध्यमों से अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
परियोजना अधिकारी संगीता दीपक ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नोडल प्रभारी स्वीप देशलदान के निर्देश पर गुरुवार को विभाग की समस्त महिला पर्यवेक्षकांे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका एवं ग्राम साथिनों को मतदान दिवस तक स्वीप गतिविधियां लगातार आयोजित करने के निर्देश प्रदान किए गये। दीपक ने बताया कि विभाग की ओर से स्वीप गतिविधिया आगे भी लगातार जारी रहेंगी। इस दौरान महिला पर्यवेक्षक शगुफ्ता खान, मीना गुप्ता सहित विभाग के अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

0 Response to "विद्यालय के छात्र-छात्राएं माता-पिता को मतदान के लिए प्रेरित कर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं- संगीता दीपक"
एक टिप्पणी भेजें