टोंक। जिला मजिस्टेªट ने 11 नवंबर को धनतेरस, 12 को दीपावली, 13 को गोवर्धन पूजा, 15 को भाई दूज एवं 17 नवंबर को गुरुनानक जयंती के त्योहारों को देखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं। जिला मजिस्टेªट ने बताया कि उपखण्ड मजिस्टेªट टोंक को सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट टोंक को सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र, उपखंड मजिस्टेªट उनियारा को सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट उनियारा को सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। इसी तरह उपखण्ड मजिस्टेªट निवाई को सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट निवाई को सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र, पीपलू उपखंड मजिस्टेªट को पीपलू सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट पीपलू को सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि उपखण्ड मजिस्टेªट देवली को सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट देवली को सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट दूनी को सम्पूर्ण क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट नगरफोर्ट को सम्पूर्ण क्षेत्र एवं उपखण्ड मजिस्टेªट मालपुरा को सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट मालपुरा को सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया हैं।
0 Response to " त्यौहारों को देखते हुए ड्यूटी मजिस्टेªट नियुक्त"
0 Response to " त्यौहारों को देखते हुए ड्यूटी मजिस्टेªट नियुक्त"
एक टिप्पणी भेजें