Advertisement

 टोंक की जनता के साथ हमेशा मजबूती से खड़ा रहूंगा-सचिन पायलट

टोंक की जनता के साथ हमेशा मजबूती से खड़ा रहूंगा-सचिन पायलट


(भागचंद कौशिक)

टोंक। विधानसभा क्षेत्र टोंक में अपने चुनाव प्रचार को गति देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट ने बुधवार को दो दर्जन गांवों में प्रचार करते हुए ग्रामीणों से आव्हान किया कि कांग्रेस ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, पेयजल सहित सभी क्षेत्रों में जनता की मांग के अनुसार अनेक काम हुए हैं। सडक़ों का विस्तार हर गांव-ढाणी तक हुआ है। उन्होंने किसानों से अपील की कि कांग्रेस ने उनके हितों की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है और भविष्य में भी कांग्रेस किसानों, पशुपालकों और अन्य वर्गों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। पायलट ने कहा कि मनरेगा में टोंक विधानसभा में सबसे अधिक रोजगार दिलाने का काम उनके द्वारा किया गया। वे टोंक के लिए समर्पित हैं और यहां की जनता के सुख दु:ख के साथी हैं और हमेशा रहेंगे। ग्राम पंचायत बंबोर, सोरन, अरनिया केदार, देवपुरा, हरचंदेड़ा के 23 गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामवासियों ने पायलट का स्वागत कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिद खान, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, रामस्वरूप मीणा, सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, मुकेश बैरवा, रतनलाल भील, भोरी मीणा, दलबर गुर्जर, राजाराम बैरवा, छीतर भील, छोटू लाल गुर्जर, अशोक चौधरी, मौजीराम बैरवा, हीरालाल बैरवा, केदार चौधरी, सूरज गुर्जर, सरदार खान, सुरेश बैरवा, हेमाराज चौधरी आदि मौजूद थे।

0 Response to " टोंक की जनता के साथ हमेशा मजबूती से खड़ा रहूंगा-सचिन पायलट"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status