भारत की हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए एपीआरआई महत्वपूर्ण संस्थान- विजय कुमार
गुरुवार, 9 नवंबर 2023
Comment
टोंक। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद अरबी फारसी शोध संस्थान टोंक की ख्याति से प्रभावित होकर पश्चिम बंगाल कलकत्ता के एडिशनल कमिश्नर ऑफ इन्कम टैक्स विजय कुमार (भारतीय राजस्व सेवा) ने संस्थान के निदेशक मुजीब अता आज़ाद से शिष्टाचार मुलाकात कर संस्थान के संबंध में चर्चा की। विजय कुमार ने संस्थान का दौरा कर यहां पर प्रदर्शित ऐतिहासिक पाण्डुलिपियों, ग्रन्थों एवं बहुमूल्य पुस्तकों का अवलोकन किया, तत्पश्चात् एपीआरआई को भारत की अमूल्य धरोहर बताया। संस्थान में दुनिया के सबसे बडे कुरान को देखकर अभिभूत हुऐ। निदेशक मुजीब अता आज़ाद ने अतिथि को संस्थान की गतिविधियों से अवगत कराया तथा रिसर्च के क्षेत्र में उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों को लेकर भविष्य की योजना के बारे में बताया तथा संस्थान में बहुमूल्य पुस्तकों के संरक्षण एवं संवद्र्वन के लिए किये जा रहे कार्यों से रूबरू कराया। विजय कुमार ने निदेशक द्वारा संस्थान में ऐकेडमिक कोर्सेस शुरू करने तथा संस्थान को सांस्कृतिक विश्वविद्यालय के रूप में विस्तार करने के निदेशक के प्रयासों की सराहना की।

0 Response to " भारत की हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए एपीआरआई महत्वपूर्ण संस्थान- विजय कुमार"
एक टिप्पणी भेजें