Advertisement

 न्यायाधीश ने जिला कारागृह का किया निरीक्षण

न्यायाधीश ने जिला कारागृह का किया निरीक्षण



टोंक। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ. रूबीना परवीन अंसारी द्वारा जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण कर सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही अधीक्षक जिला कारागृह  को बंदियों की समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देश प्रदान किये गये। न्यायाधीश ने बंदियों को कारागृह में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं व बंदियों से उनके मुकदमों की स्थिति एवं अधिवक्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा अधिवक्ता न कर पाने की स्थिति में नि:शुल्क विधिक सहायता के तहत प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता उपलब्ध करवाने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान जमानत होने के बावजूद कारागृह में निरूद्व विचाराधीन बंदियों को जमानत शर्तो के मुताबिक जमानत मुचलके पेश करने एवं आवश्यक विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु निर्देश प्रदान किये गये। डॉ. रूबीना परवीन अंसारी ने जेल में भोजन की गुणवता को देखा गया, परिसर की साफ -सफाई, विधिक सेवा क्लिनिक, महिला एवं पुरूष बैरक, परिसर का निरीक्षण किया गया।

0 Response to " न्यायाधीश ने जिला कारागृह का किया निरीक्षण"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status