अशोक कोठारी ने किया जनसंपर्क
गुरुवार, 9 नवंबर 2023
Comment
भीलवाड़ा | मीडिया प्रभारी सत्यम शर्मा ने बताया कि बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कोठारी ने भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दौरा कर जनसंपर्क किया । इनमें प्रमुख रूप से स्मृति वन, हरणी ग्राम, पंचवटी कॉलोनी, पुर रोड स्थित क्लॉथ मार्केट, कृषि मंडी, विद्यासागर वाटिका व वाल्मीकि कॉलोनी आदि प्रमुख थे। स्मृति वन में जनसंपर्क के दौरान मदन अग्रवाल, रामपाल राठी, भास्कर मानसिंहका, मनोज सेन आदि के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। हरणी ग्राम में जनसंपर्क के दौरान भोना जाट, गणेश जाट, बनवारी तेली, प्रहलाद तेली आदि उपस्थित थे। उन्होंने गांव में पानी व तालाब की समस्याओं से त्रस्त होना बताया। प्रत्याशी अशोक कोठारी ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वह इन समस्याओं का स्थाई समाधान अवश्य करेंगे।
पुर रोड स्थित क्लॉथ मार्केट में संजय चौधरी, ओम अग्रवाल, विपिन नाहटा आदि उपस्थित थे।
कृषि मंडी मे चंद्र प्रकाश, राजकुमार इनाणी, चंद्र सिंह खारीवाल, घीसू लाल भदादा, सुरेश देवपुरा, सत्यनारायण ईनाणी, छीतर शर्मा, प्रहलाद मंडोवरा, विद्यासागर वाटिका में सुशील शाह, राजकुमार वाल्मीकि कॉलोनी में भारत गेंगट, रवि बाबा आदि उपस्थित थे।
गुरुवार दिनांक 9.11.2023 को शिवाजी गार्डन, गोकुल विहार, आदर्श नगर, राधे नगर, कृष्ण कुंज, रिद्धि सिद्धि कॉलोनी, ज्योति नगर, वैभव नगर एवं पूर आदि स्थानों पर जनसंपर्क का कार्यक्रम रहेगा।

0 Response to " अशोक कोठारी ने किया जनसंपर्क"
एक टिप्पणी भेजें