भाजपा का जनसंपर्क अभियान शहर में जोरों पर
गुरुवार, 9 नवंबर 2023
Comment
भीलवाड़ा | भीलवाड़ा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी विट्ठल शंकर अवस्थी का जनसंपर्क कार्यक्रम का आज शुभारंभ बापू नगर सी सेक्टर से प्रारंभ हुआ, जिसमें मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह जादौन पूर्व मंडल अध्यक्ष विमल जैन एवं पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष प्रेमजी बिश्नोई ,पार्षद राम सिंह शक्तावत, लव कुमार जोशी, इंदु टाक ,पंडित अशोक शर्मा, मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती मधुबाला अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता उदय सिंह भाटी, राजू वैष्णव राजेंद्र सिंह, दशरथ सिंह , हरीश मानवानी, अमित शर्मा रतन अग्रवाल एवं सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित हुए, कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम व्यास के निवास पर हुआ
*अवस्थी जैन मुनि के पीच्छीका परिवर्तन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए*
विद्यासागर वाटिका में जैन दिगंबर संत मुनि आदित्य सागर जी महाराज के पिच्छिका परिवर्तन कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी विट्ठल शंकर अवस्थी सम्मिलित हुए, महाराज श्री के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया

0 Response to " भाजपा का जनसंपर्क अभियान शहर में जोरों पर"
एक टिप्पणी भेजें