Advertisement

 दिव्यांग अभिशाप नहीं है- देशलदान

दिव्यांग अभिशाप नहीं है- देशलदान



निवाई | जिला कार्यकारी अधिकारी देशलदान ने गुरुवार को योगेश शैक्षिक पुनर्वास एवं शोध संस्थान निवाई में मूक बधिर छात्रों द्वारा  चलाए  जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान का अवलोकन किया। सीईओ देशल दान ने मूक-बधिर छात्रों द्वारा बनाए जा रहे चित्र, पोस्टरों एवं मेहन्दी मांडन कला का अवलोकन करके संस्थान द्वारा चलाए जा रहे मूक बधिर कार्यक्रमों की संस्थान प्रधान सीताराम स्वामी से जानकारी ली। उन्होंने मूक बधिर छात्रों से संवाद किया। जिसका स्कूल के शिक्षको ने सांकेतिक भाषा से समझाया। उन्होने कहा कि दिव्यांग अभिशाप नहीं है। इनको उचित संरक्षण मिला चाहिए। इस दौरान दो ब्लॉइड छात्रों ने देशभक्ति गीत गया। गीत को सुनकर जिला कार्यकारी अधिकारी देशलदान ने छात्रों का उत्साह  बढ़ाया व तारीफ की। इस अवसर पर तहसीलदार अजीतकुमार बुन्देला, विकास का अधिकारी रानू ईंकिया, निजी सहायक अरविन्द पाटीदार सहित संस्थान के शिक्षक व कई छात्र मौजूद थे।

0 Response to " दिव्यांग अभिशाप नहीं है- देशलदान"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status