महिलाओं का मतदान शत प्रतिशत कराने का हैं लक्ष्य-रविकांत सिंह
शुक्रवार, 3 नवंबर 2023
Comment
रिटरिंग ऑफिसर रविकांतसिंह ने बताया कि इन कार्मिकों, प्रतिष्ठित लोगों के अलावा महिला मतदाता के परिजनों को भी यह समझाईस की जाएगी कि महिला को पहले मतदान कराकर किसी भी काम पर भेजे या उस रोज उसको काम पर नहीं भेजे ताकि वह आसानी से दिनभर फ्री होकर मतदान के समय मतदान कर देश की उन्नति में भागीदार बने।
किस बूथ पर कितनी महिलाएं है पुरूषो से ज्यादा है
रिटरिंग आफिसर रविकान्त सिंह ने बताया कि निवाई विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 119 वनस्थली में 192, बूथ संख्या 153 नाहरवाडी मे 80, बूथ संख्या 121 वनस्थली में 70, बूथ संख्या 168 निवाई में 53, बूथ संख्या 277 सिरस में 32 महिला मतदाता पुरुषों से अधिक है। इसी प्रकार बूथ संख्या 11 में 10, बूथ संख्या 73 मे 17, बूथ संख्या 102 में 17, बूथ संख्या 137 मे 21 बूथ संख्या 182, व 252 में 16-16 बूथ संख्या 11 व 75 पर 10-10 महिला मतदाता पुरुषों से अधिक है। इन मतदान केन्द्रों की जिम्मेदारी संभालेगी महिला अधिकारी रिटर्निंग अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि इस विधानसभा चुनाव में अबकी बार निवाई विधानसभा क्षेत्र में 8 विशेष महिला मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं जिसमें मतदान अधिकारी सिर्फ महिलाएं होगी। उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 60 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाथडी, बूथ संख्या 121 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनस्थली, बूथ संख्या 131 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुंसी, बूथ संख्या 139 राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालय पलई, बूथ संख्या 173 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई, बूथ संख्या 180 कृषि उपज मंडी निवाई, बूथ संख्या 189 स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ढाणी जुगलपुरा, बूथ संख्या 268 राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सीन्दरा है। इस के अलावा बूथ संख्या 179 कृषि उपज मंडी समिति किसान सुविधा केंद्र निवाई को मॉडल मतदान केंद्र के रूप में बनाया गया है।

0 Response to " महिलाओं का मतदान शत प्रतिशत कराने का हैं लक्ष्य-रविकांत सिंह"
एक टिप्पणी भेजें