Advertisement

 बाल संसद का हुआ गठन

बाल संसद का हुआ गठन


निवाई | शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रजवास में बाल संसद का गठन किया गया। बाल संसद प्रभारी संध्या जैन ने बताया कि कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के छह समूह बनाकर सर्वसम्मति से छह मंत्रालयों का गठन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री मधु योगी, उप प्रधानमंत्री कृष्णकुमार वर्मा, शिक्षा मंत्री दिलखुश गुर्जर, उप शिक्षा मंत्री सरोज स्वामी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री मनीष रेगर, उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री संजना रेगर, जल एवं पर्यावरण मंत्री अन्नु चौधरी, उप जल एवं पर्यावरण मंत्री हिमांशी वर्मा, सांस्कृतिक मंत्री नमो नारायण गुर्जर, उप सांस्कृतिक मंत्री निशा चौधरी, खेल मंत्री राहुल योगी, उपखेल मंत्री अंकित जाट, बागवानी मंत्री मनीष योगी, उप बागवानी मंत्री देवराज गुर्जर को बनाया गया और प्रत्येक मंत्रालय में तीन तीन सदस्यों की भी नियुक्ति की गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंत्रालय के प्रभारी के रूप मे शिक्षक हेमराज वर्मा, सुमन जैन, प्रेमप्रकाश शर्मा, मुकेश विजय, सुनीता वर्मा, प्रियंका गुर्जर, मोहनलाल निराला आदि को नियुक्त किया गया है। विद्यालय प्रभारी प्रियंका गुर्जर ने प्रार्थना सभा में बाल संसद के सभी पदाधिकारियों को शुभकामना दी।

0 Response to " बाल संसद का हुआ गठन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status