विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत करें मतदान - रविकांतसिंह
बुधवार, 8 नवंबर 2023
Comment
लोकतंत्र का महापर्व आमंत्रण पत्र का किया विमोचन
निवाई। स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूक अभियान में उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर रिटर्रिंग अधिकारी रविकांत सिंह ने लोकतंत्र का महापर्व आमंत्रण पत्र पोस्टर का विमोचन किया। रिटर्रिंग ऑफिसर रविकांत सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनाव को लेकर शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि स्वीप योजना में कई अनूठे प्रयोग कर मतदान वृद्धि के प्रयास किए जा रहे है। इसी कडी में रिटर्रिंग ऑफिसर विधानसभा निवाई की ओर से यह आमंत्रण पत्रों का प्रकाशन करवाकर मतदाताओं को अवश्य मतदान करने के लिए उत्सव की तर्ज पर आमंत्रण किया जा रहा है। आमंत्रण पत्र के विमोचन में तहसीलदार अजीतकुमार बुन्देला, नायब तहसीलदार बीएल जागिड, चुनाव कार्यालय प्रभारी अमित जोशी मौजूद थे।

0 Response to "विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत करें मतदान - रविकांतसिंह"
एक टिप्पणी भेजें