Advertisement

 वोट बारात निकालकर किया जागरूक

वोट बारात निकालकर किया जागरूक



निवाई। गांव चतुर्भुजपुरा की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सहयोग से रिटर्रिंग अधिकारी रविकांत सिंह के निर्देश पर मतदाता जागरूकता के लिए वोट बरात निकाली गई। पीईईओं विनोदकुमार तिवाडी ने बताया कि स्वीप योजना के तहत चतुर्भुजपुरा गांव से मतदाताओं का मतदान की ओर रुझान बढाने के लिए एक अनूठी वोट बरात गांव के मुख्य मार्गो से गाजे बाजे के साथ निकाली गई। वोट बरात स्कुल से रवाना होकर गांव के गली-मोहल्ला से गुजरी। बारात का लोगों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। उन्होंने बताया कि स्कूल की दो छात्राऐं दूल्हा-दूल्हन बनकर बारात का मुख्य आकर्षण बनी हुई थी। बारात में महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकर्ता व स्कूली छात्राएं मंगलगान करते चल रही थी वही छात्र नारे लगाते व हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। बारात रवाना होने से पहले स्कूल स्टॉफ ने गांव मे घर-घर जाकर मतदान के दिन मतदान अवश्य करने के लिए पीले चावल वितरित कर मतदाता को को प्रेरित किया। वोट बारात को देखने के लिए गांव लोगो का हुजुम उमड पडा। बारात में स्वीप प्रभारी राजेशकुमार बैरवा, चुनाव सुपरवाईजर मुरली वर्मा व आंगनवाडी कार्यकर्ता आशा शर्मा सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

0 Response to " वोट बारात निकालकर किया जागरूक"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status