बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन के बारे में दी जानकारी
बुधवार, 8 नवंबर 2023
Comment
निवाई। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित नंदघर परियोजना की सहयोगी संस्था ममता हैल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के तत्वावधान में नंदघर किशनपुरा पर बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया गया जिसमें बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन के बारे में बताते हुए बाल दिवस मनाने के बारे में जानकारी दी। नन्दघर परियोजना के क्षेत्रीय समन्वयक केदार शर्मा ने बताया कि बाल दिवस को लेकर चाचा नेहरू के जीवन से बच्चों को मिलने वाली प्रेरणा पर विस्तार से जानकारी दी एवं उनकी शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर वार्ड पंच सुरेश शर्मा, आंगनबाडी कार्यकर्ता सरुपी देवी, सहायिका गीता बैरवा, आशासहयोगनी हंसा कंवर व साथिन सहित समुदाय के कई सदस्य मौजूद थे।

0 Response to "बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन के बारे में दी जानकारी"
एक टिप्पणी भेजें