Advertisement

श्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार मिलने पर खुशी व्यक्त की

श्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार मिलने पर खुशी व्यक्त की

 


आदिनाथ चालीसा एवं भक्तामर का पाठ किया

रिद्धि मंत्रों के साथ दीप प्रज्वलन किए

टोंक। परम पूज्य गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से पुरानी टोंक महिला मंडल आदिनाथ शुभकामना परिवार की ओर से शुक्रवार को जैन भवन में आदिनाथ चालीसा पाठ एवं भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। शुभकामना परिवार के सदस्य राजेश अरिहंत ने बताया कि शुभकामना परिवार की ओर से शुक्रवार को भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। जैन भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम आदिनाथ भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात भक्तामर के 48 ऋद्धि मंत्रों का उच्चारण करते हुए 48 दीप प्रज्वलित किए गए, भक्ति भाव के साथ आदिनाथ चालीसा का पठन करते हुए भक्ति नृत्य प्रस्तुत किए। संयोजक मधु लुहाडिय़ा ने बताया कि गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण के सानिध्य में शुभकामना परिवार का राष्ट्रीय अधिवेशन सिद्ध क्षेत्र सोनागिरी में आयोजित किया गया, जिसमें आदिनाथ शुभकामना परिवार पुरानी टोंक को लगातार दूसरे वर्ष भी सर्वश्रेष्ठ शाखा पुरस्कार का सम्मान मिला। इससे पूर्व वर्ष 2022 का सर्वश्रेष्ठ शाखा पुरस्कार भी आदिनाथ शुभकामना परिवार को मिला था। सर्वश्रेष्ठ शाखा पुरस्कार मिलने के उपलक्ष में शुभकामना परिवार के सदस्यों ने खुशी व्यक्ति की एवं शुभकामना परिवार के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विकास जैन सहारनपुर का आभार व्यक्त किया। गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर विनतीया प्रस्तुत की। घी के 11 दीपक जलाकर आर्यिका स्वस्ति भूषण को नमन किया । आदिनाथ भगवान की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । कार्यक्रम आयोजक संतरा सोनी ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सीमा सारिका, स्नेहलता, सुनीता, संगीता, अनीता कम्मो, इंद्रा, शीतल, विमला, संतोष एवं चंद्रकला आदि मौजूद थी।

0 Response to "श्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार मिलने पर खुशी व्यक्त की"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status