Advertisement

 भाजपा प्रत्याशी गोपीचंद ने किया नामांकन निकाली रैली, सीआर माली सहित कई लोग ने की भाजपा जॉइन

भाजपा प्रत्याशी गोपीचंद ने किया नामांकन निकाली रैली, सीआर माली सहित कई लोग ने की भाजपा जॉइन

जहाजपुर (आज़ाद नेब) |  भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोपीचंद मीणा ने सवा बारह बजे उपखंड कार्यालय पर पहुंच अपना नामांकन-पत्र दाखिल कर सभा को संबोधित किया ओर निकाली रैली।बारह देवरा स्थित हुई सभा में गोपीचंद मीणा ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा को विजयी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें टिकट देकर जो विश्वास जताया है। वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्हें टिकट मिलने से कार्यकर्ता के भरोसे की जीत हुई है। सभा के दौरान पंचायत समिति सदस्य दिनेश माली, बीजासन गौ शाला अध्यक्ष बृज राज गुर्जर, परमेश्वर खटीक सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।रैली में कार्यकर्ता एवं समर्थक नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। 

सैकड़ों की तादाद कार्यकर्ता एवं समर्थक रैली मे शामिल हुए। रैली बारह देवरा से हनुमान गेट, चमन चौराहा, नौ चौक, सदर बाजार, गलगट्टी चौराहा, तकिया मस्जिद, बस स्टैंड होते हुए उपखंड कार्यालय पर पहुंची। नगर में गोपीचंद मीणा का जगह जगह पर लोगों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। सभा में उत्तर प्रदेश पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह भाटी, सांसद सुभाष बहेड़िया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, उपजिला प्रमुख शंकर गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, पायलट मुकेश सिंह शक्तावत, महेंद्र मीणा, भरत सिंह राठौड़, गेगा राम मीणा, योगेंद्र सिंह छापरेल, मोहन सिंह कानावत, नंद भंवर सिंह, शैतान मीणा, रामप्रसाद मीणा, शिवजी राम मीणा कस्टम सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

0 Response to " भाजपा प्रत्याशी गोपीचंद ने किया नामांकन निकाली रैली, सीआर माली सहित कई लोग ने की भाजपा जॉइन "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status