Advertisement

 ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्रों का विधिवत उद्घाटन

ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्रों का विधिवत उद्घाटन



टोंक। कल्प सेंटर फॉर अनफोल्डिंग लर्निंग पोटेंशियल एवं देसाई फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से रानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय निवाई एंव झिलाय में बालिकाओं के लिए ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्रों का विधिवत उद्घाटन किया गया। दोनों प्रशिक्षण केंद्रों में एक समय में 40 बालिकाऐं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। इन प्रशिक्षण केंद्रों को संचालित करने का उद्देश्य बालिकाओं को व्यवसायोनमुख शिक्षा देना ताकि आगे आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़ी हो सके। रानी लक्ष्मी बाई कन्या महाविद्यालय निवाई में प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रेनू अग्रवाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थी बालिकाएं प्रशिक्षक एवं कल्प के सचिव डॉक्टर ओम प्रकाश कुलहरी, निदेशक सुधीर उपाध्याय कल्प कार्यकर्ता मुकेश शर्मा, माफिया खान एवं धनराज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

0 Response to " ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्रों का विधिवत उद्घाटन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status