कोठारी के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब
भीलवाड़ा। भीलवाडा विधानसभा के लिए श्री दुधादारी गोपाल मंदिर, सांगानेरी से गौ भक्त व समाज सेवी अशोक कोठारी ने प्रात 9.15 बजे ठाकुर जी के दर्शन कर हजारो की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए नामांकन रैली प्रारंभ की।जिसमें देश भक्ति गीत व् गौमाता के भजनों के साथ बैंड बाजो व् ढोल की थाप पर नाचते गाते युवाओं ने जोश व् उत्साह के साथ राष्ट्र व गौ माता के नारों के साथ वातावरण गूंजावान कर दिया । इसमें युवतियां व् महिलायें भी पीछे नहीं रहीं ,सैकड़ो की संख्या में नाचते गाते जयकारों के साथ मातृ शक्ति चल रही थी।कोठारी ने नमन करते हुए हाथ जोड़ कर सभी का आशीर्वाद माँगा ,साफा ,पगड़ी के आथित्य से दूर रहते हुए शहर के विभिन्न सामाजिक व् व्यापारिक संगठनों ने रैली पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत अभिन्दन किया ,प्रथम वाहन में विश्व हिन्दू परिषद् के मार्ग दर्शन मंडल के सदस्य महंत गोपाल दास जी शास्त्री , महंत लाल दास जी कोटडी ,संत माया राम जी उदासीन ,संत बालक नाथ जी गलोदिया , संत गोविन्द राम जी उदासीन , आचार्य गौ भक्त हितेश जी , गुरूजी पंडित धर्मेश जी व्यास के साथ ही भाजपा के वरिष्ट सदस्य मिठू लाल जी सोनी व् वरिष्ट जनो के साथ ही अगले वाहन में विधान सभा प्रत्याशी अशोक कोठारी हाथ जोड़ कर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे । साथ ही पूर्व न्यास चेयरमेन लक्ष्मी नारायण डाड , पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा लादू लाल तेली, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भगवान सिंह चौहान ,पूर्व शहर अध्यक्ष कन्हेया लाल स्वर्णकार ,रास्ट्रीय कवी योगेन्द्र शर्मा ,नगर परिषद् उप सभापति रामनाथ योगी ,ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष विश्बंधू सिंह राठौड़ उपस्थित थेना मांकन रैली संयोजक सुभाष बाहेती , सुरक्षा प्रमुख मनोज सोनी ,रूट प्रमुख गणेश प्रजापत ,विजय ओझा ,अखिलेश भारती ,रमेश खोईवाल ,मुकेश सोनी, हरीस सालवी, प्रिंस सिसोदिया ,विराट सोनी ,शम्भू वैष्णव ,निखिल अगरवाल ,बहादुर सिंह ,हिमांशु सुखला ,गोपाल शर्मा,संजय ,निर्मल , हंशराज यादव ,हितेश कृपलानी ,प्रिंस सोनी ,सोसल मिडिया प्रमुख सत्यम शर्मा व् दिनेश सुथार की टीम के साथ रेली व्यवस्था में रमेश मुंदड़ा ,कैलाश जीनगर ,गोपाल डाड ,बाबु लाल टांक , कार्यकर्ता व्यवस्था देख रहे थे।कोठारी ने रेलवे स्टेशन पर डॉक्टर बाबा शाहब भीम राव राम अम्बेडकर को माल्यार्पण किया, साथ ही उन्होंने अपना घोषणा पत्र आमजन के लिए रखा जिसमें शहर के आमजन की समस्या समाधान हेतु सेवा केंद्र , अजमेर पुलिया फोरलेन हो, सुचारू यातायात व्यवस्था एवं फ्लाई ओवर हो , पिछड़े वर्ग एव बस्तियों में आवश्यक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता , निजी कालोनियों को चम्बल का पानी मिले , डा.बी.आर. आंबेडकर की भावभूमि अनुसार सामाजिक समरसता , शहर में मेजा नहर पर वृक्षारोपण से ‘’ग्रीन केव ‘’ बने , साहित्य कला संस्कृती –खेलकुद को प्रश्रय प्रोत्यसाहन था । आर्ट गेलरी –होकी टर्फ मैदान-रंगमंच ,पर्यावरण –जीवदया एव चिकित्सा व्यवस्था पर जन सहयोग के साथ विशेष प्रयत्न , टेक्सटाइल एवं उद्योग के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक तत्परता, विभिन्न समुदाय संस्थाओं के साथ शहर के सर्वांगीण विकास हेतु विमर्श एव क्रियान्वयन , शहर के समस्त कम्प्यूटर सेंटर्स एवं पार्कों पर विशेष ध्यान ,शहर में निराश्रित पशु धन को सुव्यवस्थित करना शहर के जरुरतमंद वृद्ध जन एवम विधवाओं को सभी प्रकार की सरकारी पेंशन आदि कराना।अंत में नामांकन रैली के संयोजक सुभाष बाहेती ने सभी का आभार व्यक्त किया । यह नामांकन रैली जन यात्रा बनी जिसमें शहर की जनता की विशेष भागीदारी देखने को मिली तथा कोठारी को अपार स्नेह व आशीर्वाद मिला।
आने वाले 25 नवम्बर को 2023 लोकतंत्र महोत्सव में कोठारी को भारी मतों से विजय बनाने का आशिर्वाद मिला ।

0 Response to "कोठारी के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब "
एक टिप्पणी भेजें