Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष मोदी ने किया  स्काउट गाइड के स्टीकर का विमोचन

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष मोदी ने किया स्काउट गाइड के स्टीकर का विमोचन

 

 


भीलवाड़ा। भारत व स्काउट गाइड के तत्वावधान में मंगलवार को स्काउट गाइड के स्टीकर जारी किये गये। स्काउट गाइड स्थापना दिवस के अवसर पर स्टीकर का विमोचन जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्री आषीष मोदी ने किया।इस दौरान सी.ओ. स्काउट गाइड ने बताया कि यह स्टीकर जिले के राजकीय/निजी विद्यालयों व महाविद्यालयों में वितरण किये जायेंगे तथा प्राप्त राशि को राष्ट्रीय मुख्यालय पर आरक्षित कोष में भिजवाया जाएगा। जिसका उपयोग विभिन्न आपदाओं में जैसे भूकम्प, बाढ़, अग्नि दुर्घटना आदि पीड़ित व्यक्तियों के लिए किया जायेगा।इस अवसर पर सी.ओ. स्काउट श्री विनोद कुमार घारू व सी.ओ. गाइड श्रीमती अनिता तिवारी व स्काउट/गाइड /रोवर/रेंजर उपस्थित थे।  

0 Response to "जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष मोदी ने किया स्काउट गाइड के स्टीकर का विमोचन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status