सिखवाल समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 03 मार्च 2024
भीलवाडा । ऋष्य श्रृंग संस्थान की कार्यकारिणी की मिटिंग दिनांक 05.11.2023 को संस्थान परिसर में संस्थान अध्यक्ष किशन लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें सर्व सम्मति से संस्थान के तत्वाधान में 03 मार्च 2024 को पूरे भारतवर्ष के सिखवाल समाज का संस्थान का 13 वां आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। मिटिंग में वेद विद्यालय एवं छात्रावास के निर्माण पर चर्चा की गई। छात्रावास में भामाशाह प्रहलाद अग्रवाल ने एक कमरा एवं एक कमरा संस्थान के अध्यक्ष किशन लाल शर्मा पुत्र कन्हैया लाल खाचरोल वाले ने बनवाने की सहमति दी।
मिटिंग में गोपाल तिवाडी, रमेश उपाध्याय, रामकुमार पाण्डिया, नरेश ओझा, नानालाल शर्मा, श्याम लाल सुखवाल, जगदीश पाण्डिया, भगवती प्रसाद पण्डिया, रामनारायण तिवाडी, प्रहलाद तिवाडी, भवानी शंकर पाण्डिया, लक्ष्मीनारायण पाण्डिया, काशीलाल सुखवाल, बालुलाल शर्मा, मिश्रीलाल शर्मा, हीरा लाल पाण्डिया, निरन्जन कुमार चम्पावत, सॉवर लाल धीनावत, श्याम लाल पुरोहित, एवं महिला कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती लीला शर्मा व श्रीमती नीलेश शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुये। अन्त में संस्थान सचिव कैलाश चन्द्र पाण्डिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

0 Response to "सिखवाल समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 03 मार्च 2024"
एक टिप्पणी भेजें