Advertisement

स्काउट गाइड सेवा के पर्याय- जिला कलेक्टर

स्काउट गाइड सेवा के पर्याय- जिला कलेक्टर



टोंक। भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने कलेक्ट्रेट कक्ष में स्काउट गाइड स्टिकर फ्लैग का विमोचन करते हुए कहा कि स्काउट गाइड सेवा के पर्याय हैं। इसके माध्यम से सीखी गई बातें जीवन पर्यंत काम आती है। उन्होंने अनुशासन, समर्पण, सद्भावना के साथ-साथ साहसिक एवं आत्मरक्षा के कार्यों में स्काउट गाइड की महत्ती भूमिका की प्रशंसा की। जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने स्काउट गाइड को देश सेवा से प्रेरित संगठन बताया। उन्होंने कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी गतिविधियों की प्रेरणा दी। जिला परिषद देशलदान के सीईओ देशलदान ने कहा कि वालंटियर रूप से अधिक से अधिक बालक बालिकाओं को स्काउट गाइड संगठन से जोड़ना है। जिला मुख्य आयुक्त एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल बैरवा, जिला कमिश्नर एवं जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया, सहा. कमिश्नर चौथमल चौधरी, कृष्णा चौधरी ने स्काउट गाइड दिवस की बधाई देते हुए बालक-बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की बात कही। इस अवसर पर सीओ स्काउट गिरिराज प्रसाद गर्ग, सी ओ गाइड आजू मीणा ने गाइडिंग की विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी दी। स्थानीय संघ सचिव बनवारी लाल बैरवा, ट्रेनिंग काउंसलर बलराम गुर्जर, परमानंद वर्मा, श्योजी बलाई, गाइड कैप्टन नीतू चावला ने विभिन्न गतिविधियों का जानकारी दी। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, कोठी नातमाम, दरबार, गुलजारबाग एवं स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सहित केंद्रीय विद्यालय के स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर सम्मिलित हुए।

0 Response to "स्काउट गाइड सेवा के पर्याय- जिला कलेक्टर"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status