पर्यवेक्षक की उपस्थिति में हुई संवीक्षा बैठक
टोंक विधानसभा क्षेत्र (96) के लिए 14 उम्मीदवार योग्य
9 नवंबर को दोपहर 3.00 बजे तक ले सकेंगे नाम वापस
नाम वापसी के बाद आवंटित किये जायेंगे चुनाव चिन्ह
टोंक। विधानसभा चुनाव-2023 के तहत मंगलवार को टोंक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (96) टोंक में प्राप्त समस्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा रिटर्निंग ऑफिसर, निर्वाचन क्षेत्र टोंक (96) की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक भी उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित अभ्यर्थी/निर्वाचन अभिकर्ता अथवा उनके अभिभाषक गण उपस्थित हुए।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) कपिल शर्मा ने बताया कि 30 अक्टूबर को लोक सूचना जारी होने के बाद से 6 नवंबर को दोपहर 3.00 बजे तक 14 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए। नाम निर्देशन पत्रों क्रम संख्यांक अनुसार संवीक्षा का कार्य प्रारंभ किया गया। प्रत्येक नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा कार्यवाही की गई, सभी नाम निर्देशन पत्रों की सूक्ष्म जांच की गई, व संवीक्षा कार्यवाही के बाद सभी उम्मीदवार योग्य पाये गए।

0 Response to "पर्यवेक्षक की उपस्थिति में हुई संवीक्षा बैठक"
एक टिप्पणी भेजें