Advertisement

स्वीप गतिविधियों के तहत कलश यात्रा एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

स्वीप गतिविधियों के तहत कलश यात्रा एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

 


टोंक। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं विधानसभा चुनाव-2023 के मध्य नजर आयोजित की जा रही मतदाता जागरूकता गतिविधियां (स्वीप) कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से नेहरू पार्क तक कलश यात्रा एवं मतदाता जागरूकता रैली का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। रैली को जिला जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्राम साथिन सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं, एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट गाइड मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान सीडीईओ पन्नालाल बैरवा, एडीईओ चौथमल चौधरी, सीडीपीओ संगीता दीपक, पवन शर्मा, पीआरओ अपूर्व शर्मा, जनसम्पर्क कर्मी रिजवान अनीस, अक्षय नागरा, महिला पर्यवेक्षक शगुफ्ता खान, स्वीप कोओर्डिनेटर शैलेंद्र शर्मा, स्वीप सदस्य नरेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, रघु शर्मा एवं स्काउट गाइड के सीओ गिर्राज गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।

मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन

विधानसभा चुनाव-2023 के मध्य नजर मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में हुआ। इसमें चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए गठित मतदान दलों, आरक्षित मतदान दलों के रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया की गई। इस मौके पर मतदान दल प्रकोष्ठ प्रभारी देशलदान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सूरज सिंह नेगी, एनआईसी के डीआईओ रमेश चंद जैन एवं एडीआईओ सुशील कुमार अग्रवाल मौजूद रहे।

0 Response to "स्वीप गतिविधियों के तहत कलश यात्रा एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status