Advertisement

महिलाएं मतदान के महापर्व में भाग लेकर सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं- सरोज मीणा

महिलाएं मतदान के महापर्व में भाग लेकर सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं- सरोज मीणा

 


महिला पर्यवेक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 25 नवंबर तक स्वीप कार्यक्रम में गति लाने के निर्देश

टोंक। भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. ओमप्रकाश बैरवा के निर्देशानुसार और विधानसभा चुनाव-2023 को मध्य नजर रखते हुए जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता गतिविधियां (स्वीप) निरंतर आयोजित की जा रही है। स्वीप गतिविधियांे के तहत मंगलवार को ब्लॉक टोंक की ग्राम पंचायत बमोर सेक्टर सहित विभिन्न आंगनबाड़ियों में मतदान जागरूकता स्टीकर युक्त सेनेटरी नेपकीन, पीले चावल, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता, संकल्प पत्र, शपथ एवं महिला संगोष्ठी जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये।महिला एवं बाल विकास की उपनिदेशक सरोज मीणा ने बताया कि स्वीप गतिविधियांे से विभाग की समस्त सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्राम साथिन जिले की महिला मतदाताओं को 25 नवंबर को आयोजित मतदान दिवस पर अधिकाधिक मतदान करने के लिए जागरूक कर रही हैं। उपनिदेशक मीणा ने बताया कि मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए महिलाआंे को सी-विजिल एवं वीएचए ऐप को डाउनलोड करवाकर ऐप की जानकारी निरंतर दी जा रही है। इसके साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाली महिलाओं को अपने मताधिकार के उपयोग करने की समझाइश के साथ अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है।

स्वीप कार्यक्रम में मंगलवार को उपनिदेशक मीणा ने नव मतदाता, आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास की महिलाओं, सीडीपीओं, महिला पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्राम साथिनों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सभी नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रयोग करने का अधिकार है। मतदाता आगामी 25 नवंबर को आयोजित होने वाले मतदान के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि देश के मतदाता द्वारा एक-एक वोट करने से ही सरकारों का निर्माण होता है।

मीणा ने बताया कि मंगलवार को जिले की समस्त सीडीपीओं, महिला पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्राम साथिनों को 25 नवंबर तक स्वीप गतिविधियां लगातार जारी रखने के निर्देश प्रदान किए गये। इस दौरान सीडीपीओ किरण मीणा, संगीता दीपक, महिला पर्यवेक्षक शगुफ्ता खान, मीना गुप्ता, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जिला को ओर्डिनेटर पवन शर्मा सहित विभाग के अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

0 Response to "महिलाएं मतदान के महापर्व में भाग लेकर सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं- सरोज मीणा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status