बनवाडा स्कूल में चल रही अन्त्योदय अतिरिक्त कक्षा
पीपलू। बनवाडा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंत्योदय फाउंडेशन मुम्बई के सहयोग से एनएमएमएस की तैयारी को लेकर अंत्योदय अतिरिक्त कक्षा चल रही है। शिक्षक रोहिताश मीणा ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एनएमएमएस की परीक्षा आयोजित की जाती है। जिसमें चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की राशि दी जाती है। ऐसे में इस वर्ष विद्यालय से 25 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। जिनको 1 अक्टूबर से नियमित विद्यालय समय के अलावा एवं अवकाश के दिन अतिरिक्त कक्षा लगाकर अध्ययन करवाया जा रहा है। रीजनिंग, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषय की तैयारी करवाई जा रही है। विद्यालय से पूर्व में भी विद्यार्थी यह परीक्षा उत्तीर्ण कर योजना का लाभ ले रहे हैं। अंत्योदय फाउंडेशन मुम्बई के संस्थापक महेंद्र मेहता ने बताया कि टोंक जिले में दिनकर विजयवर्गीय की देखरेख में एक दर्जन अंत्योदय अतिरिक्त कक्षा चल रही है। जिनसे 100 विद्यार्थी उत्तीर्ण का लक्ष्य रखा गया है। फाउन्डेशन ने विद्यार्थियों को तैयारी के लिए नि:शुल्क गाइड भी उपलब्ध करवाई है।

0 Response to "बनवाडा स्कूल में चल रही अन्त्योदय अतिरिक्त कक्षा"
एक टिप्पणी भेजें