प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे खर्च पर विशेष ध्यान देने की सुनिश्चिता करे- विजय कुमार
निवाई | राजस्थान विधान सभा चुनाव 2023 में प्रत्याशियों के चुनावी खर्च पर निगाह रखने हेतु चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक विजय कुमार ने निवाई उपखंड कार्यालय एवं कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया। रिटर्रिंग अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक व्यय विजय कुमार ने उपखंड कार्यालय पर चुनाव की तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे खर्च पर विशेष ध्यान देने की सुनिश्चिता करे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियो द्वारा किए जा रहे पेड न्यूज, बैनर पोस्टर, नकद राशि वितरण, प्रचार वाहनों, उपहार अन्य प्रलोभनो पर ध्यान दिया जाना है। उन्होने कहा कि व्यय खर्च प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारीको प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कर रहे खर्चों पर नजर रखे। उन्होंने लेखा दल का निरीक्षण किया तथा लेखा रजिस्ट्ररो के संधारण सही तरीके से रख रखाव करने के निर्देश दिए। मतदान के दिन सूखा दिवस घोषित होने पर शराब की दुकानों को बन्द रखने के एनके बैरवा को आवश्यक निर्देश दिए। चुनाव पर्यवेक्षक व्यय विजय कुमार के साथ तहसीलदार अजीतकुमार बन्देला, निजी सहायक अरविन्द पाटीदार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

0 Response to " प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे खर्च पर विशेष ध्यान देने की सुनिश्चिता करे- विजय कुमार"
एक टिप्पणी भेजें