पीपलू | रबी की फसल में सिंचाई को लेकर मासी बांध की नहरों में पानी छोडऩे को लेकर विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। कस्बे में सिंचाई विभाग के डाक बंगला में 10 नवंबर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बैरवा की अध्यक्षता में जल वितरण कमेटी की बैठक आयोजित होगी। जिसमें जल वितरण कमेटी व किसानों से चर्चा किए जाने के बाद नहरों में पानी छोडऩे को लेकर दिन व समय निर्धारित किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता अशोककुमार जैन ने बताया कि मुख्य नहर की मरम्मत व सफाई कार्य भी अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बांध में करीब 6 फीट पानी है। फिर भी विभाग उपलब्धता अनुसार किसानों को टेल तक पानी पहुंचाने का पूर्ण प्रयास करेगा।
0 Response to " कल होगी जल वितरण कमेटी की बैठक"
एक टिप्पणी भेजें