Advertisement

इकबाल बने टोंक-सवाईमाधोपुर के ऑब्जर्वर

इकबाल बने टोंक-सवाईमाधोपुर के ऑब्जर्वर

 


कांग्रेस में खुशी की लहर

निवाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राजस्थान विधनसभा चुनाव 2023 के लिए मोहम्मद इकबाल खान को टोंक-सवाई माधोपुर का चुनाव ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। नव नियुक्त ऑब्जर्वर इकबाल खान ने कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उनको जो जिम्मेदारी दी गई है उसका ईमानदारी के साथ पालन करेगें। बतादे के पांच राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा उनको चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है जिससे माइनॉरिटी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतापगढी द्वारा हाल ही में पार्टी में अहम पदों पर नियुक्ति पाने वाले सभी को विभिन्न जगह पर ऑब्जर्वर बनाकर भेजा है। सभी ऑब्जर्वर अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करते हुए पार्टी की नितियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगें। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल चौधरी, शहर अध्यक्ष पारस पहाडी, महावीरप्रसाद पराणा, राजेश चौधरी, प्रदीप पारीक, ब्रह्मप्रकाश गुर्जर, पप्पूलाल मीणा, सरपंच मदनलाल मीणा, भवानीसिंह, पंचायत समिति हंसराज जगसरा, हनुमान मीणा,सीताराम कटारा, प्रवीण माणु, राजेश पारीक खण्डवा सहित कई पदाधिकारियों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।  

0 Response to "इकबाल बने टोंक-सवाईमाधोपुर के ऑब्जर्वर"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status