Advertisement

शत प्रतिशत मतदान के लिए पीले चावल वितरित करके किया आमंत्रित

शत प्रतिशत मतदान के लिए पीले चावल वितरित करके किया आमंत्रित

 


निवाई। ग्राम पंचायत सीन्दरा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्वाचन अधिकारी रविकांतसिंह के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानाचार्या कृतिका शर्मा के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता के लिए वोट बारात एवं निकासी निकाली गई। जिसमें विद्यालय के कक्षा 1 से 12 वीं तक की के छात्र-छात्राओं सहित अभिभावक महिलाएं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। बारात में छात्र-छात्राएं बेण्डबाजा बजाते हुए एवं गाने गाते हुए हर्षोल्लास से लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अनुसूईया शर्मा, देवालाल गुर्जर, देवनारायण गुर्जर, मोनिका सोनी, रेखाबाई मीणा, सम्पति मीणा,मीरा वर्मा, विद्यालय सहायक भंवरलाल गुर्जर ने ग्रामीणों को पीले चावल वितरित करके 25 नवम्बर को शत प्रतिशत मतदान के लिए आमंत्रित किया।

0 Response to "शत प्रतिशत मतदान के लिए पीले चावल वितरित करके किया आमंत्रित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status