झिराना में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरु
बुधवार, 8 नवंबर 2023
Comment
पीपलू। झिराना में केदारनाथ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें अतिथि मो.जाकिर हुसैन, माली समाज तहसील अध्यक्ष कैलाश माली, ओमप्रकाश चौधरी, देशराज मीणा, धर्मराज चौपड़ा, उमरद्दीन, जगदीश छैला, सोनू ताखर आदि ने फीता काटकर शुभारंभ किया। अतिथियों ने खिलाडियों से खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। इस दौरान कमल, देवराज, अंकित, रोहित, राहुल, प्रवीण आदि मौजूद रहे।

0 Response to "झिराना में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरु"
एक टिप्पणी भेजें