Advertisement

संत निवास पर एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में 150 रोगियों का किया उपचार

संत निवास पर एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में 150 रोगियों का किया उपचार



(रिर्पोटर:लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई। दिगम्बर जैन महासमिति निवाई संभाग के तत्वावधान में संत निवास नसिंया जैन मंदिर पर  संचालित एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर मे रोगियों का एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति द्वारा उपचार किया जा रहा हैं। महासमिति संभाग मंत्री विमल जौंला ने बताया कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ समाजसेवी धर्मचंद चंवरिया, दिगम्बर जैन महासमिति संभाग अध्यक्ष हुकमचंद जैन, संरक्षक महावीरप्रसाद पराणा, मंत्री विमल जौंला एवं सत्यनारायण जैन ने आचार्य शान्तिसागर महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में एक्यूप्रेशर सुजोक एवं वाईब्रेसन चिकित्सा द्वारा रोगोपचार कैम्प 21 वीं सदी का प्राकृतिक उपचार 8 दिन तक एक्यूप्रेशर पद्वति द्वारा सभी रोगियों को चिकित्सा दी जा रही हैं। शिविर में थेरेपिस्ट डॉ. विरेन्द्र जैन, डॉ. एसके चौधरी, डॉ. जेआर सारण सहित चिकित्सा टीम ने रोगियों को एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति के बारे में जानकारी दी। शिविर में मोटापा, ब्लडप्रेशर, मधुमेह, पेट के रोग, हरस, मसा, कब्ज, गैस, सरवाईकल दर्द, पुराना सिर दर्द, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, आंख, कान व नाक और गले की बिमारी सहित कई प्रकार के दर्द बिना दवाई एक्यूप्रेशर और चुम्बक चिकित्सा द्वारा हाथ और पैरों की नसे दबाकर उपचार किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि शिविर 31 दिसंबर तक संचालित रहेगा।

0 Response to "संत निवास पर एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में 150 रोगियों का किया उपचार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status