Advertisement

पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली

पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली



(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई। खंड की श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की महाराणा प्रताप बस्ती में अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पं. महेश शास्त्री ने विधिवत पूजन कराया इसके पश्चात श्री चिंताहरण गणेश मंदिर से शोभायात्रा प्रारम्भ होकर गाजे-बाजे के साथ श्याम मन्दिर होते हुए इंद्रा कॉलोनी स्थित बालाजी मंदिर पहुंची। इस दौरान कई अनुष्टानों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सह संयोजक सत्यनारायण प्रजापति, समाजसेवी सर्वेश द्विवेदी, मोहनलाल कारपेंटर, राकेश स्वामी, विनोद कुमावत, राधादेवी, रेखा देवी व सोनी देवी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

0 Response to "पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status