Advertisement

सूचना सहायक भर्ती को लेकर अभ्यार्थियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

सूचना सहायक भर्ती को लेकर अभ्यार्थियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

(रिर्पोटर:लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई। सूचना सहायक भर्ती को लेकर अभ्यार्थियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट करके ज्ञापन सौपकर चर्चा की। सोशल वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष ठा. तनुज सैंगर व छात्र नेता विशाल जांगिड़

ने बताया कि सूचना सहायक की भर्ती नए सिरे से हो तथा जो सरकार द्वारा एसआईटी टीम गठित हुई है वह पूर्ण रूप से संचालित होने के बाद ही परीक्षाएं करवाई जावे जिससे परीक्षा में पेपर आउट होने का डर ना रहे। कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपना अंतिम पेपर 11 महीने पहले सीएचओ की परीक्षा करवाई गई थी जिसका पेपर आउट हो गया था। अपनी जांच में एसओजी ने उक्त पेपर को आउट माना था। परंतु तत्कालीन सरकार और चेयरमैन ने मामले को दबा दिया। उस भर्ती को कैंसिल नहीं किया गया और उसका परीणाम भी जारी नहीं किया गया। अभ्यार्थियों को भाजपा सरकार पर भरोसा है कि भाजपा सरकार पेपर लीक की जांच करवाए जिसमें लिप्त आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करे। ज्ञापन में बताया कि जांच होने के बाद पारदर्शी सिस्टम के साथ 3 से 4 महीने बाद परीक्षाएं करवाई जाएं। उन्होंने बताया कि सूचना सहायक भर्ती के आवेदन 1 साल पहले भरवाए गए थे तथा यह भर्ती 4 से 5 साल में एक बार आती है। अत: आवेदन करने का मौका वापस मिले ताकि हजारों नए अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने का मौका मिल सके।

0 Response to "सूचना सहायक भर्ती को लेकर अभ्यार्थियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status