लिटिल पिकासो-2024 1 जनवरी से:विकलांग एवं असहाय बच्चों की सहायतार्थ होगी यह बाल कलाप्रदर्शनी
भीलवाड़ा। आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा द्वारा स्व. श्यामसुंदर राजानी की स्मृति में बाल कला प्रदर्शनी ‘लिटिल पिकासो-2024’ का आयोजन 1 से 7 जनवरी 2024 तक आकृति आर्ट गैलेरी में किया जायेगा।
संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि स्व. श्यामसुंदर राजानी की पुण्यस्मृति मंे आयोजित इस कला प्रदर्शनी मंे 100 बाल कलाकारों की 200 कालकृतियों के प्रदर्शन के साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा वार्ताएं, नाट्य प्रदर्शन, जीवन्त प्रदर्शन किये जायेंगे। दिनांक 1 जनवरी को इस कला प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि उद्घाटन पद्मश्री एस. शाकिर अली एवं गोपाल स्वामी खेतांची करेंगे। कार्यक्रमों की श्रृंखला मंे 2 जनवरी को लेफ्टिनेंट कर्नल तजेन्द्र शर्मा के सानिध्य में सेना के अंगो की जानकारी देंगे। इसी तरह 3 जनवरी को शहर के वरिष्ठ कलाकार के.जी. कदम द्वारा केरिकेचर एवं सिग्नेचर आर्ट पर डेमोन्सट्रेशन होगा। 4 जनवरी को शहर की कत्थक गुरू रमा पचीसीया की जीवन यात्रा पर वार्ता होगी। 5 जनवरी को रसधारा सांस्कृतिक संस्थान के सहयोग से हिंदी नाटक खो गये हम कहां की प्रस्तुति होगी। 6 जनवरी को टेरो रीडर शैफाली राठौड़ के सान्निध्य मंे टेरो टॉक होगी। 7 जनवरी को राजेश जोशी के सान्निध्य में वाल पेंटिंग आदि कार्यक्रम होंगे
।

0 Response to "लिटिल पिकासो-2024 1 जनवरी से:विकलांग एवं असहाय बच्चों की सहायतार्थ होगी यह बाल कलाप्रदर्शनी"
एक टिप्पणी भेजें