*राम आयेंगे मैं आंगन सजाऊंगी*:सुंदरकांड के पश्चात बही भजन सरिता
(रिर्पोटर:विशाल पारीक)
भीलवाड़ा। एक पाठ श्रीराम के नाम एक महीने तक अनवरत चलने वाले सुन्दरकाण्ड पाठ के षष्ठम दिवस को पथिक नगर में स्थित नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में सम्पन्न हुआ।
भगवती लाल माहेश्वरी व बद्रीलाल सोमानी ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली श्रीराम प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भीलवाड़ा में 22 दिसंबर से 22 जनवरी तक नियमित एक महीने तक होने वाले सुन्दरकाण्ड की श्रृंखला में षष्ठम् दिवस का संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ 27 दिसंबर को सांय सवा सात बजे नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हुआ।
श्री संगीत संस्थान अध्यक्ष जगदीश जागा ने बताया कि अभयसिंह चुण्डावत, गोविंद बहेड़िया, दिनेश काबरा, पियुष जैन, दिलीप शर्मा, चेतन कुमार,संम्पत वैष्णव, राकेश गुप्ता,छगन लाल माली आदि भक्तों सुन्दरकाण्ड पाठ किया।
पाठ के पश्चात अंतरराष्ट्रीय भजन गायक राघव दाधीच ने जब से रामभक्तो हे आर्य पुत्रों तुम्हें अयोध्या बुला रही और मेरी कुटिया के भाग आज जाग जायेंगे राम आयेंगे भजन सुनाए तो पुरा माहौल राममय हो गया।
एक पाठ श्रीराम के नाम श्रृंखला में पंचम दिवस के पाठ रेलवे स्टेशन पर स्थित हठीले हनुमान मंदिर, सांगानेर रोड पर गोकुल धाम में स्थित सर्वेश्वर मंदिर एवं आर.सी.व्यास में श्रीनाथ सर्किल पर सम्पन्न हुए।

0 Response to " *राम आयेंगे मैं आंगन सजाऊंगी*:सुंदरकांड के पश्चात बही भजन सरिता"
एक टिप्पणी भेजें