Advertisement

एमनेस्टी योजना:31 दिसंबर तक वंचित रहने वालों का रजिस्ट्रेशन निलंबन किया जाएगा- संपतराम वर्मा

एमनेस्टी योजना:31 दिसंबर तक वंचित रहने वालों का रजिस्ट्रेशन निलंबन किया जाएगा- संपतराम वर्मा

टोंक। परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों पर एमनेस्टी योजना के तहत जुर्माना राशि में 95 प्रतिशत छूट प्रदान की है। जिला परिवहन अधिकारी संपतराम वर्मा ने बताया कि टेªक्टर ट्रॉली के ई रवन्ना चालान में 7 हजार 500 रुपये की जुर्माना राशि ही वसूल की जाएगी। उन्होंने बताया कि ई रवन्ना चालानों का निस्तारण नहीं करवाने वाले वाहन स्वामियों के पंजीयन निलंबित किये जाएंगे। एमनेस्टी योजना 31 दिसंबर तक लागू है। वर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर के बाद डिफॉल्टर वाहन स्वामियों के वाहनों को वाहन सॉफ्टवेयर पर ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। जिससे वाहन मालिक पंजीयन, बीमा एवं फिटनेस नहीं करवा पाएंगे।

0 Response to "एमनेस्टी योजना:31 दिसंबर तक वंचित रहने वालों का रजिस्ट्रेशन निलंबन किया जाएगा- संपतराम वर्मा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status