Advertisement

 विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रतिदिन पहुंच रही ग्राम पंचायतों में,प्रचार वैनों के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी ले रहे ग्रामीण

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रतिदिन पहुंच रही ग्राम पंचायतों में,प्रचार वैनों के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी ले रहे ग्रामीण

(रिपोर्टर:बाबूलाल गुर्जर मंडालिया)

टोंक। भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं योजनाओं का लाभ दिलवाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार वैन एवं शिविरों के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता रथ एवं कैंपों का आयोजन गुरुवार को मालपुरा के ग्राम कांटोली एवं सिंधोलिया में, उनियारा के ग्राम बालीथल एवं खोहल्या में, पीपलू के ग्राम चौगाई एवं संदेड़ा में तथा टोंक के ग्राम अरनियाकेदार एवं मण्डावर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता रथ एवं कैंप आयोजित किये गए।
ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रचार वैनों के उक्त ग्राम पंचायतों में पहुंचने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। वैन की एलईडी स्क्रीन पर दिखाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश को सभी ने ध्यान से सुना और योजनाओं में पंजीकरण करवाया।

उक्त ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई गई। शिविरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ आमजन को योजनाओं से जुड़े लाभों की जानकारी से अवगत कराते हुए मौके पर ही विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण का कार्य किया गया। इस दौरान योजनाओं से संबंधी प्रचार सामग्री, ब्रोशर, पैम्पलेट, कैलेण्डर आदि का वितरण किया गया।  
शिविरों में एक तरफ जहां आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था करते हुए आमजन की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच भी की गई। इस दौरान टीबी स्क्रीनिंग, एनिमिया उन्मूलन, कैंसर, बीपी, शुगर आदि की जांच की गई एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
कैंपो की प्रगति
जिले में 26 दिसंबर 2023 तक समस्त पंचायत समितियों में कुल 69 कैंप आयोजित किये गये है। इनमें लगभग 72 हजार 845 व्यक्तियों ने भाग लिया। इन कैंपों में जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों ने शामिल होकर निरीक्षण किया। साथ ही, 53 हजार 876 व्यक्तियों को विकसित भारत की शपथ दिलवायी जा चुकी है। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत 2 हजार 326 व्यक्तियों ने अपने अनुभव साझा किये है। धरती कहे पुकार का मंचन कर ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण दिया है। कैंपांे में 1 हजार 414 विद्यार्थियों, महिला, खिलाड़ी एवं स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया गया है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले में 1 हजार 190 व्यक्तियों ने नये गैस कनेक्शन की केवाईसी करवायी गयी हैं, 227 व्यक्तियों के गैस कनेक्शन लगा दिये गये हैं। साथ ही, 93 नये गैस कनेक्शन जारी कर दिये गये हैं। पीएम सुरक्षा बीमा योजना में 1 हजार 746 एवं जीवन ज्योति बीमा योजना में 1 हजार 32 एवं अटल पेंशन योजना में 332 व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना में 4 हजार 910 एवं पीएम किसान निधि योजना से 4 हजार 946 किसान लाभान्वित हुए हैं। कैंपों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं ड्रोन डेमोंस्ट्रेशन कर किसानों को आधुनिक कृषि की और अग्रसर करने के लिए प्रेरित किया गया। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत कार्ड से 13 हजार 656 व्यक्तियों को जोड़ा गया। साथ ही, शिविरों में 28 हजार 388 व्यक्तियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच एवं 18 हजार 20 लोगों ने टीबी की स्क्रीनिंग करवायी है। माई भारत वॉलिन्टियर रजिस्ट्रेशन के तहत कैंपों में 10 हजार 236 युवाओं ने माई भारत वॉलिन्टियर में रजिस्ट्रेशन करवाया है।
किसानों के लिए भी लाभदायक साबित हो रहे शिविर
ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे शिविरों में किसानों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खेतों में ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया के छिड़काव के प्रदर्शन, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड सहित उन्नत खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी ली।
आज इन स्थानों पर आयोजित होंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा के कैंप
जिला कलेक्टर ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता रथ एवं कैंपों का आयोजन 29 दिसंबर को सुबह ब्लॉक मालपुरा के ग्राम मोरला में, दोपहर को आंटोली में, ब्लॉक देवली के ग्राम चांदसिंहपुरा में सुबह एवं दोपहर को टोकरावास में जागरूकता रथ तथा कैंपों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक निवाई के ग्राम मुण्डिया में सुबह, दोपहर को बिड़ोली में तथा टोंक ब्लॉक के ग्राम देवली भांची में सुबह एवं दोपहर को हथौना में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता रथ एवं कैंप आयोजित किए जाएंगे।

0 Response to " विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रतिदिन पहुंच रही ग्राम पंचायतों में,प्रचार वैनों के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी ले रहे ग्रामीण"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status