महावीर इंटरनेशनल मीरा ने पैगनेंसी टू इंफ़ेंसी के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषाहार व बेबी किट वितरण किए
(रिर्पोटर:विशाल पारीक)
भीलवाड़ा। मीरा अध्यक्ष मंजु बापना ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजु पोखरना, ज़ोन चेयरपर्सन मंजु खटोड़, ट्रस्टी बलवीर देवी चौरड़िया के सानिध्य में वीरा ख़ुशबू टुकलिया के सहयोग से पैगनेंसी टु इंफ़ेंसी के तहत सुभाष नगर में 2 नंबर आंगनबड़ी केंद्र पर 15 गर्भवती महिलाओं को पोषाहार जिसमें बादाम, गोला, गुड़, भुंगड़े, मूँग, दाल, मुरमुरे, दलिया, ग्लुकोज बिस्किट, मुन्नका दाख आदि पौष्टिक आहार दिया गया।डायरेक्टर अर्चना सोनी ने महिलाओं को गर्भावस्था में पौष्टिक आहार का सेवन करे, अच्छे विचार रखे, माँ अगर स्वस्थ रहेगी तो बच्चा भी स्वस्थ होगा।सचिव कला कुदाल ने कहा बच्चा होने पर पहला कपड़ा महावीर इंटरनेशनल की ड्रेस ही पहनावे किसी तरह का दूसरे कपड़े ना पहनाये बच्चे में इंफ़ेक्सन फैलाने का डर रहता है सावधानी रखे।कार्यक्रम में मंजु पोखरना, मंजु खटोड़, बलवीर देवी चौरड़िया, मंजु बापना, सचिव कला कुदाल, आंगनबाड़ी शिक्षिका पूजा आदि उपस्थित थे।

0 Response to "महावीर इंटरनेशनल मीरा ने पैगनेंसी टू इंफ़ेंसी के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषाहार व बेबी किट वितरण किए"
एक टिप्पणी भेजें